फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नाद के विवाद में अंगूठा जख्मी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद/गंगौली। कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर (कर्मपुर) गांव में शुक्रवार की सुबह मवेशियों के नाद के विवाद में मारपीट, अंगूठा काटने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़िता परमेश्वरी देवी ने शुक्रवार को तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

कोतवाल राज नारायण ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि मकान के सामने स्थित नाद (चरन) पर कई वर्षों से वह अपने भैंस व गाय बांधती आ रही हैं। बीते 14 फरवरी की सुबह करीब आठ बजे गांव के मुन्ना यादव, बहादुर यादव, अर्जुन यादव और दीपक यादव ने नाद पर बंधे पशुओं को खोलकर भगा दिया। साथ ही उन्होंने वहां अपने पशु वहां बांध दिए। विरोध करने सभी ने उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। साथ ही उन्होंने पीड़िता का अंगूठा भी जख्मी कर दिया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें