फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने लघु उद्योग के नाम पर खाते से उड़ाए 85 हजार नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना गांव में स्वंय सहायता समूह के नाम पर व्यवसाय के नाम पर ठगों ने 15 ग्रामीणों के साथ ठगी करते की है। उनके खातों से करीब 85 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ितों थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन मेें जुटी हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित गुड़िया, रमावती, श्रवण और मंटू मिश्रा ने बताया कि तीन व्यक्तियों ने अपने आप को सरकारी कर्मचारी बताते हुए 25 लोगों से
स्वयं सहायता समूह का पंजीकरण फार्म भरवाया। उन्होंने उद्योग लगाने के लिए 50 हजार से एक लाख रुपये सरकारी अनुदान दिलाने का लालच दिया। ग्रामीणों ने फार्म में नाम-पता सहित अपने बैंक खातों का पूरा विवरण भर दिया। चार दिनों तक सरकारी सहायता राशि पाने का इंतजार करते रहे। शुक्रवार को वह पुन: पहुंचा और सभी का बायोमीट्रिक मशीन से अंगूठा निशान लगवाया। जल्द पैसा मिलने के वादाकर चले गए। इसके बाद 15 ग्रामीणों के खाते से 85 हजार रुपया गायब हो गया। जब पीड़ितों ने एक-दूसरे से संपर्क किया तो ठगी की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस छानीबन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें