फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने कूपन के नाम उड़ाए 7200 नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाद गांव निवासी बृजेश खरवार से ठगों ने बृहस्पतिवार को 7200 रुपये मोबाइल नंबर पर 25 लाख के कूपन के नाम पर उड़ा दिए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित बृजेश खरवार ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर फोन कर बताया कि आपके मोबाइल नंबर पर 25 लाख का कूपन आया है। उसके भुगतान के लिए 7200 रुपये की धनराशि देनी होगी। पीड़ित ने तत्काल 7200 रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद ठग द्वारा नौ हजार रुपये कोड खोलने की मांग की गई। इस पर पीड़ित को ठगी का शिकार होने का शक हुआ और उसने फोन करने वाले व्यक्ति से उसकी आईडी और फोटो मांगी। जिस पर अज्ञात व्यक्ति ने फोटो और अपना आईडी भी भेजा। आईडी पर एक बैंक के बारे में लिखा था, लेकिन पीड़ित ने कोई भुगतान नहीं किया। इसी बीच ठग का ह्वाटसएप चलना बंद हो गया। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें