फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: चाय पीने से तीन साल के बच्चे की मौत, पिता और दादा अस्पताल में भर्ती

Mon, 29 Nov 2021 04:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के खतीबपुर गांव में जहरीली चाय पीने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। उसके पिता और दादा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रविवार रात गुड़, आजवाइन और अदरक की चाय बनी थी। जिसे पीने के बाद सम्राट(3) पिता अशोक(35) और दादा राजेंद्र(58) की तबीयत बिगड़ने लगी। तीनों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मनिहारी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने सम्राट को मृत घोषित कर दिया।

अशोक और राजेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्या ने बताया की इस बारे में उन्हे कोई सूचना नहीं है। वहीं, सम्राट चार-भाई बहनों में सबसे छोटा था। जब उसके मौत की खबर गांव में पहुंची तो कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें