फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीन ट्रेनें निरस्त, सात ट्रेनें घंटों रहीं विलंबित

विज्ञापन
सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। बलिया-छपरा रेलखंड पर दो स्थानों पर रेलवे ट्रैक की मिट्टी धंसने से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। शनिवार को सात ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं। तीन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।सिटी रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के आने का समय सुबह 9.30 बजे निर्धारित है। लेकिन, यह ट्रेन दोपहर 12.30 बजे आई। गाड़ी संख्या 04090 आनंद विहार-पटना सुबह 4.55 बजे आती है। आनंद विहार-पटना अपने निर्धारित समय 4.55 बजे से 3 घंटे 33 मिनट विलंब से 8.36 बजे पहुंची। गाड़ी संख्या 55131 बलिया प्रयागराज मेमू सुबह 6.25 बजे आती है। लेकिन, यह ट्रेन सुबह 9.20 बजे पहुंची। गाड़ी संख्या 14007 सद्भावना एक्सप्रेस सुबह 9 बजे आती है लेकिन, शाम 5.05 बजे तक नहीं आई थी। गाड़ी संख्या 15159 सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 9.45 के बजाए दोपहर 2.54 बजे पहुंची। गाड़ी संख्या 15115 लोकनायक छपरा दिल्ली के आने का समय दोपहर 1.30 बजे है। लेकिन, शाम 5.08 बजे तक यह ट्रेन छपरा जंक्शन से नहीं खुली थी। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से गाड़ी संख्या 55104 वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी, 75102 औड़िहार-छपरा डेमू व 05163 तथा 05164 औड़िहार-सारनाथ को निरस्त कर दिया गया। 4 अक्तूबर को वाराणसी सिटी से चलाई गई 55140 वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी छपरा के स्थान पर बलिया में टर्मिनेट कर दिया गया। यह गाड़ी बलिया-छपरा के मध्य निरस्त रही। वाराणसी सिटी से चलाई गई 55140 वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी छपरा के स्थान पर बलिया में टर्मिनेट की। यह गाड़ी बलिया-छपरा के मध्य निरस्त रही। ट्रेनों के विलंबित रहने से यात्रियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी बलिया रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को हुई। ट्रेनें कब आएंगी, इसकी जानकारी लेने के लिए यात्रियों को बार-बार पूछताछ केंद्र पर जानकारी लेते हुए देखा गया।
विज्ञापन

बलिया-छपरा के बीच रेलवे ट्रैक नहीं धंसी है। बारिश की वजह से कुछ दिक्कत हुई है। ट्रेनों को नियंत्रित करके चलाया जा रहा है।- अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें