फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 50.73 लाख की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
रामपुर मांझा पुलिस व स्वाट टीम द्वारा गिरफ्तार हेरोइन तस्कर। स्रोत- पुलिस विभाग
विज्ञापन
करंडा। रामपुर मांझा थाना पुलिस और स्वाट टीम बी ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई कर मुस्लिमपुर गांव में हाईवे किनारे से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 262.16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 50.73 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दो बाइक और चार मोबाइल भी बरामद किए हैं। बरामद बाइकों में एक बिना नंबर प्लेट की है। रामपुर मांझा थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर मुस्लिमपुर गांव में मस्जिद के सामने हाईवे की दक्षिणी लेन किनारे गुमटी के पास बैठे तीन युवकों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवकली गांव निवासी अफजाल अहमद, सैदपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव निवासी गोरखनाथ और करंडा थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर गांव निवासी अवनीश कुमार के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामदगी के आधार पर रामपुर मांझा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें