फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बालू लदा तीन ट्रेलर जब्त, एक लाख का लगाया जुर्माना

विज्ञापन
सुहवल थाने के सामने एनएच-124 सी पर खड़े खनन विभाग द्वारा पकड़े गये ट्रेलर। संवाद
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को खनन विभाग ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ जांच अभियान चलाया। इस दौरान अवैध दस्तावेजों के बालू ले जा रहे तीन ट्रेलरों को जब्त कर एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। क्षेत्रीय खनन अधिकारी ईश्वरचंद्र ने बताया कि चेकिंग के दौरान टीम ने तीन बालू लदे ट्रेलरों को रोका, जिनके पास आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं थे।
विज्ञापन

इसके बाद तीनों वाहनों को सीज कर सुहवल थाने को सुपुर्द कर दिया गया। तीनों ट्रेलरों पर एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य वाहन चालकों में खलबली मची हुई है। कई चालकों ने कार्रवाई से बचने के लिए अपने वाहनों को मार्ग से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर खड़ा कर दिया। मालूम हो कि खनन विभाग पिछले एक महीने में 12 बालू और ईंट लदे ट्रेलरों को सीज किया जा चुका है, जिन पर कुल चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। क्षेत्रीय खनन अधिकारी ईश्वरचंद्र ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध बालू परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें