फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गर्भवती महिला सहित तीन को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर गांव में हमलावरों ने बुधवार को एक परिवार की तीन महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया। इसमें एक महिला तीन माह की गर्भवती भी शामिल है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि जीवपुर निवासी उर्मिला देवी ने तहरीर देकर जानकारी दी कि गांव के गोकुल यादव, सुनील यादव, सीमा यादव और मनतोरनी देवी ने पीड़ित और उनकी दो पुत्रियों, सोनम यादव व प्रीतम यादव पर जानलेवा हमला कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि सुनील यादव ने उनकी विवाहित पुत्री सोनम जो तीन माह की गर्भवती है उसके बाल पकड़कर घसीटा और उसके पेट पर ईंट से प्रहार किया। जब पीड़िता और उनकी छोटी पुत्री प्रीतम ने बीच- बचाव किया तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में प्रीतम को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद से ही मां- पुत्रियां डरी-सहमी हुई हैं। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें