फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अयोध्या से दर्शन कर घर लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक कैलाश चौहान। स्रोत.. परिजन - फोटो : doda news
विज्ञापन
भड़सर। अयोध्या में रामलला का दर्शन-पूजन कर बिरनो थाना क्षेत्र के तीन गांवों के 17 लोग दर्शन करने गए थे। लौट समय शुक्रवार की शाम लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर रोडवेज बस ने श्रद्धालुओं के पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में भैरोपुर निवासी सुरेश प्रजापति (67), रायपुर निवासी कैलाश चौहान साधु (72) और महमूदपुर कोटिया निवासी सावित्री राजभर (75) की मौत हो गई। जबकि 14 लोग घायल हो गए। इसमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। उपचार लखनऊ के पीजीआई में चल रहा है। जबकि अन्य घायलों का उपचार वाराणसी व मऊ के अस्पतालों में कराया जा रहा है।
भरौपुर निवासी अजीत प्रजापति ने बताया कि बीते 28 अक्तूबर की रात करीब दस बजे घर खाना खाकर पिकअप पर भरौपुर, रायपुर, महमदपुर कोटिया गांव के 17 लोग रामलला के दर्शन- पूजन के लिए रवाना हुए थे। दर्शन- पूजन करके बीते 30 अक्तूबर की देर शाम सभी लोग पिकअप से घर के लिए वापस आ रहे थे। लखनऊ- गोरखपुर हाईवे स्थित रामघाट बाईपास के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित रोडवेज बस ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर महमदपुर कोटिया निवासी सावित्री राजभर की मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर, गंभीर रूप से घायल भैरोपुर निवासी सुरेश प्रजापति और रायपुर निवासी कैलाश चौहान साधु को उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। इसके अलावा भैरोपुर निवासी जितेंद्र गुप्ता, राजेंद्र राजभर और मनोज राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का इलाज लखनऊ पीजीआई में चल रहा है। वहीं, भरौपुर निवासी विनोद गौड़, रामकृत खरवार, गौरीशंकर राजभर और बबन राजभर का उपचार मऊ के निजी अस्पताल में चल रहा है। जबकि भरौपुर निवासी राजकुमार राजभर, अंबिका राजभर और जवाहर राजभर का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में कराया जा रहा है। इनके अलावा हादसे में घायल अन्य श्रद्धालुओं को भी उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सुरेश प्रजापति के बेटे अजीत प्रजापति ने बताया कि प्रतिवर्ष रायपुर निवासी कैलाश चौहान के साथ सभी लोग अयोध्या दर्शन के लिए जाते थे। रामजन्मभूमि में दर्शन करने के बाद हरि महाराज की कुटी पर विश्राम करते थे और प्रसाद ग्रहण कर वापस लौटते थे। इधर, हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अजीत प्रजापति ने बताया कि देर रात अथवा दूसरे दिन रविवार को शव आने की संभावना है। घटना की जानकारी होते ही छोटा भाई विवेक प्रजापति आयोध्या के लिए रवाना हो हैं। वहीं, अन्य मृतकों के परिजनों भी वहां पहुंच चुके हैं।

मृतक कैलाश चौहान। स्रोत.. परिजन- फोटो : doda news

मृतक कैलाश चौहान। स्रोत.. परिजन- फोटो : doda news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें