फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तेज रफ्तार बाइक ने किशोरी को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
हादसे में घायल अंशिका का जमानिया पीएचसी में चल रहा इलाज। संवाद - फोटो : doda news
विज्ञापन
जमानिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एनएच-24 पर शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के समीप तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रही एक किशोरी को पीछे से टक्कर मार दी। किशोरी सहित बाइक सवार भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया पहुंचाया। घायलों ने अपना नाम बहादुर गांव निवासी अंशिका (15) तथा मच्छरमारा निवासी बाइक सवार रोहित बिंद (30) व बादल बिंद (25) बताया। पीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि अंशिका और चालक रोहित की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि बादल को छुट्टी दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक कब्जे में ले ली गई है, परिजनों की तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें