फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गंगा में नहाने गई दो चचेरी बहनों समेत तीन लड़कियों की डूबने से मौत, मातम में बदली त्योहार की खुशियां

Sun, 19 Oct 2025 11:36 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। जिले के लीलापुर अमवाघाट पर गंगा स्नान कर रहीं तीन लड़कियां पानी में डूब गईं। खबर लिखे जाने तक तीनों की तलाश जा रही थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक स्नान के लिए अमवा घाट पर गंगा में नहा रही दो चचेरी बहनों समेत तीन लड़कियों की डूबने मौत हो गई। वहीं, मल्लाह ने डूब रही महिला सहित चार को युवतियों को बचाया। उधर, स्थानीय गोताखोरों व आपदा मित्रों ने चार घंटे के प्रयास के बाद घटना स्थल से ही तीनों शव को बाहर निकाला। छोटी दीपावली पर्व पर हुए हादसे से रामजनपुर गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रामजनपुर गांव निवासी रामबचन यादव ने पुलिस को बताया कि गांव एक महिलाओं और चार युवतियों के साथ पुत्री पूनम यादव (19), भाई राजदेव यादव की पुत्री रोली (16) और बबलू यादव की पुत्री खुशी (12) भी कार्तिक स्नान के लिए भोर में अमवाघाट गई थीं। सुबह 5.30 बजे घाट पर सभी स्नान कर रही थीं, अचानक पैर फिसलने से पुत्री सहित सातों लड़कियां डूबने लगी। 

डूब रही लड़कियों की शोर सुनकर कुछ दूरी पर परवल की खेती कार्य में जुटे मल्लाह बलिराम चौधरी ने मौके पर पहुंच कर महिला समेत चार युवतियों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन पूनम, रोली और खुशी पानी में समा गईं। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों एवं आपदा मित्रों की सहायता से डूबी तीन लड़कियों की तलाश शुरू की गई। चार घंटो के बाद घटना स्थल से ही सुबह 9.30 बजे पूनम यादव का शव गोताखोरों ने पानी से बाहर निकाला। इसके बाद 10.15 बजे चचेरी बहन रोली यादव का भी शव मिला। दोनों शवों को मॉर्च्यूरी हाउस भेजवा दिया। वहीं, दोपहर 12.30 बजे खुशी यादव का भी शव गोताखोरों को खोज निकाला। 

इधर तीनों का शव देखकर परिजन दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगे। यह देख ग्रामीणों की भी आंख भर आई। सूचना पर  सदर एसडीएम रविश गुप्ता और तहसीलदार राजू यादव घटना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों से हादसे की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि गंगा में डूबकर दो चचेरी बहनों सहित तीन की मौत हो गई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें