फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों की माैत से गांव में मातम : अज्ञात वाहन ने बाइक को कुचला, एक-एक कर थम गईं तीनों की सांसें

Sat, 11 Jan 2025 11:56 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News : गाजीपुर के देवा तिराहे पर हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर मरदह थाने की पुलिस भी पहुंच गई। सभी को अस्पताल भेजा गया, जहां एक-एक कर तीनों की माैत हो गई। तीनाें लोग एक ही गांव के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
हादसे के बाद बाइक हुई क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के देवा तिराहे पर शुक्रवार की रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


जंगीपुर थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी श्याम लाल (50) बाइक से गांव के ही अच्छेलाल (35) और प्रदीप राम (27)  के साथ कहीं जा रहे थे। देवा तिराहे के पास रात एक बजे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही श्याम लाल की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल अच्छे लाल और प्रदीप राम को जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज दोनों घायलों मौत हो गई। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें