फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव होने से तीन झोपड़ियां जलकर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। बैकुंठपुर गांव में शुक्रवार की सुबह खाना बनाते समय सिलिंडर की पाइप से गैस रिसाव होने के कारण तीन झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गई। अगलगी की घटना में घर- गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव निवासी संजय चौधरी परिवार के साथ गंगबरार में झोपड़ी डालकर खेती बारी का कार्य करते हैं। सुबह झोपड़ी में रखे गैंस सिलिंडर पर उनकी पत्नी खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर की पाइप से गैस रिसाव होने से झोपड़ी में आग लग गई। वह शोर मचाते हुए किसी तरह से घर से बाहर आई। आवाज सुनकर जब-तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते आग तीन झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया था। अगलगी की घटना में घर गृहस्थी के अलावा पशुओं का रखा चारा भी जलकर नष्ट हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें