फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मकान, 46 झोपड़ियां जलीं

Tue, 19 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर के जोगा मुसाहिब में मंगलवार को आग लगने की घटना दस झोपड़ियां जलकर राख हो गईं जबकि भांवरकोल क्षेत्र के दहिनवर गांव में शार्ट सर्किट से लगी आग की घटना में 36 झोपड़ियां और खपरैल जलकर राख हो गए। इस घटना में एक गाय भी गंभीर रूप से झुलस गई। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


भांवरकोल  थाना क्षेत्र के दहिनवर गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी  से दलित बस्ती में स्थित एक झोपड़ी पर गिर गई। देखते ही देखते आग ने विकराल  रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकरी दमकल  कर्मियों को दी। सूचना मिलते ही कुछ देर बाद ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच  गए और ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया लेकिन तब-तक बस्ती के 17 परिवारों  की 36 झोपड़ी जलकर स्वाहा हो गई।

आग की घटना में झोपड़ी में रखा हजारों  रूपये का सामान भी जलकर राख हो गया। झापड़ी के बगल में गेंहू की खेत में   भी आग लग गई जिससे डेढ़ बिगहा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।  इस घटना में नंदलाल राम की एक, पूरनमल की पांच, हरिकिशुन की तीन, हरिनाथ  चार, रामअशीष की एक, लोभित की एक, शिवमुनींद्र की चार और शोभित की दो  रिहायशी झोपड़ी जल गई।
विज्ञापन


 उधर, करीमुद्दीन थाना क्षेत्र के जोगा मुसाहिब गांव में  बिजली के शार्ट सर्किट दस रिहायशी झोपड़ियां और ॉदो खपरैल के मकान जल गए।  आग की इस घटना से एक पक्का मकान में भी आग लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह पर  आग पर काबू पाया। वहीं विजयमल की झोपड़ी में बंधी गाय गंभीर रूप से झुलस  गई। आग की इस घटना में रविंद्र, हरिवंश, परमहंस, राजनारायण, सागर की  रिहायशी झोपड़ी और रामआशीष के पक्के के मकान में आग लगने से हजारों का समान  जलकर नष्ट हो गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें