फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गंगा में पैर फिसलने से 3 दोस्त डूबे, एक-दूसरे को बचाने में दो की मौत, तीसरे को मल्लाहों ने बचाया

विज्ञापन
गंगा में डूबे गुलशन कुशवाहा की फाइल फोटो।  स्रोत- परिजन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर गायत्री घाट पर सोमवार को गंगा में नहाते समय एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में अरुण पांडेय (25) और गुलशन कुशवाहा (24) की डूबकर मौत हो गई। जबकि डूब रहे तीसरे साथी को मल्लाहों ने बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मुहम्मदाबाद नगर के शैव टोला निवासी अरुण पांडेय, गुलशन कुशवाहा और टोडरपुर निवासी शिवम कुशवाहा गंगा स्नान के लिए गौसपुर गायत्री गंगा घाट पर पहुंचे थे। स्नान के दौरान पैर फिसलने से तीनों गहरे पानी में समाने लगे।
यह देख गुलशन कुशवाहा साथी अरुण पांडये को बचाने का प्रयास करने लगा, लेकिन देखते ही देखते दोनों साथ ही पानी में डूब गए। वहीं, मल्लाहों ने तीसरे साथी शिवम कुशवाहा को डूबते देख उसका हाथ पकड़कर बाहर निकाल लिया। शिवम कुशवाहा ने मल्लाहों को साथी अरुण और गुलशन के डूबने की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर मल्लाह व गोताखोरों ने दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। इधर, घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों युवकों को अचेता अवस्था में पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों युवकों को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों युवकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सावन के हर सोमवार को बैजलपुर सोमेश्वर महादेव पर चढ़ाते थे गंगाजल
गाजीपुर। सावन के प्रत्येक सोमवार को अरुण पांडेय अपने साथी गुलशन कुशवाहा और शिवम कुशवाहा गंगा स्नान के बाद जल लेकर पांच किमी दूर बैजलपुर स्थित सोमेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते थे। तीसरे सोमवारी को जलाभिषेक की आस लेकर तीनों गंगा स्नान के लिए गए थे, लेकिन अरुण पांडेय व गुलशन कुशवाहा को क्या पता था कि इस सोमवार को सोमेश्वर महादेव का जलाभिषेक की आस हमेशा के लिए अधूरी रह जाएगी।
मुहम्मदाबाद नगर के शैव टोला निवासी त्रियोगी पांडेय ने बताया कि अरुण पांडेय दो बेटों में सबसे बड़े थे। वह पढ़ाई में काफी होनहार थे। नगर स्थित महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे। बेटा आईटीआई की पढ़ाई पूरी कर लिया था। पढ़ाई के साथ-साथ घर के कामकाज में हाथ बंटाता था। पूजा-पाठ में हमेशा आगे रहता था। हर वर्ष सावन में सोमवार को भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन और उनका जलाभिषेक करने जाता था।
यह कहकर त्रियोगी पांडेय बेटे को यादकर फफक पड़े। संतोष ने बताया कि पुत्र गुलशन कुशवाहा दो बेटों में सबसे बड़ा था। वह स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र था। अरुण और गुलशन दोनों बचपन के साथी थे। अक्सर ही पूजा पाठ के लिए मंदिर जाते थे। दोनों पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। सावन के प्रत्येक सोमवार को दोनों गंगा स्नान के बाद जल लेकर बैजपुर पहुंचते थे और भगवान सोमेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते थे, लेकिन किसी को क्या पता था कि उनकी यह आस अधूरी रह जाएगी। संवाद

गंगा में डूबे गुलशन कुशवाहा की फाइल फोटो।  स्रोत- परिजन

गंगा में डूबे गुलशन कुशवाहा की फाइल फोटो।  स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें