फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनेगा स्टेडियम, बरौड़ा कताई मिल में उद्योग लगाने की तैयारी : ओमप्रकाश

विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करते प्रदेश के पंचायत
विज्ञापन
गंगौली। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के राकेश तिवारी के आवास पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों से लेकर आजमगढ़ की राजनीतिक स्थिति तक पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

कहा कि जहूराबाद में युवाओं के लिए जल्द ही स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और अब जिलाधिकारी व एसडीएम को जमीन चिह्नित करनी है।
बहादुरगंज गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास एप्रोच मार्ग का शिलान्यास होने के बाद भी काम पूरा नहीं होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि निर्माण में विद्युत निगम और वन विभाग से जुड़ी दिक्कतें आ रही हैं।
निर्माण स्थल पर विद्युत पोल और पेड़ होने के कारण दोनों विभागों से एनओसी लेनी पड़ती है। इसके लिए संबंधित विभाग को 26 लाख रुपये जमा किए जा चुके हैं। बरौड़ा कताई मिल के संबंध में राजभर ने कहा कि सरकार की मंशा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की है। जल्द ही वहां रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए औद्योगिक कारखाने स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह 403 विधानसभा सीटों पर काम कर रहे हैं। आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर उनका ध्यान है। इस बार उनका प्रयास 13 विधायक करने का है, ताकि पार्टी को मान्यता मिल सके। सपा के आजमगढ़ को अपना गढ़ बताने पर उन्होंने कहा कि यह किसी एक जाति का गढ़ नहीं, बल्कि सभी जातियों का क्षेत्र है। संजय निषाद की पार्टी के सहयोगी होने के बावजूद आजमगढ़ में सीट पर दावेदारी के सवाल पर राजभर ने कहा कि सीट किसी की स्थायी नहीं होती। उन्होंने कटेहरी विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पहले संजय निषाद की पार्टी थी, लेकिन भाजपा ने चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें