गाजीपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना के तीन संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें होम आईसोलेट कर दिया। वहीं चार संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या सात रह गई है। वहीं 291 संदिग्धों का स्वैब आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। जबकि 66 किशोरों को प्रथम और 1727 को दूूसरा डोज लगा। साथ ही 233 को बूस्टर डोज लगा। साथ ही 18 से 60 वर्ष के 128 को कोरोना का पहला डोज और 3345 को दूसरा डोज लगा।
कोरोना की तीसरी लहर में प्रतिदिन संक्रमित मरीजों का आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी है। मरीजों के स्वास्थ्य होने की रफ्तार भी तेज है। आंकड़ों को देखा जाए तो रिकवरी 99.55 है। देर शाम आई रिपोर्ट में तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर उनकी जांच कराने के लिए ट्रेेस करने में जुट गई है, जिससे संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके। इधर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का भी काम किया जा रहा है, जिससे उन्हें सुरक्षित किया जा सके। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ऐसे एहतियात के साथ सतर्कता काफी जरूरी है।