फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मोटर पंप और सोलर प्लेट के साथ तीन धराए

विज्ञापन
बरनो पुलिस के हत्थे चढ़े सोलर व मोटर पम्प चोर। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
बिरनो। पुलिस टीम ने चोरी के मोटर पंप और सोलर प्लेट के साथ तीन आरोपियों को नियांव पुलिया अंतर्गत मोहम्मदपुर परवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर मोटर पंप व चार सोलर प्लेट मधुबन गांव स्थित राजकीय स्कूल के पास मंगई नदी के किनारे झाड़ियों से बरामद किया। पूछताछ के बाद तीनों का पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर नियांव पुलिया के पास मोहम्मदपुर परवा मोड़ से घेराबंदी करके पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना मधुबन गांव निवासी आदित्य उर्फ त्रिभुवन उर्फ अरविंद यादव, अमित यादव, अमित यादव द्वितीय बताया। निशादेही पर चोरी गई मोटर पंप और चार अदद सोलर प्लेट को ग्राम मधुबन स्थित राजकीय स्कूल के पास मगई नदी के किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए मोटर पंप व सोलर प्लेट को बेचने से जो धनराशि प्राप्त होती है, उससे खर्च चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें