फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के कासिमाबाद- मुहम्मदाबाद मार्ग स्थित शिव मंदिर के पास से पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान मैजिक पर लदे चोरी के डीजल इंजन और पाइप के साथ तीन चोरों को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस टीम कासिमाबाद- मुहम्मदाबाद मार्ग स्थित उपधी शिव मंदिर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार मैजिक आती दिखाई पड़ी। पुलिस ने जब चालक को रोकने का इशारा किया तो वह वाहन लेकर भागने लगा। घेराबंदी करके मैजिक को पकड़ लिया गया और उसमें सवार तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। तीनों ने अपना नाम अर्जुन भारती, प्रमोद कुमार और किशन कुमार निवासी धरवार कला बताया। मैजिक की तलाशी लेने पर एक पंपिंग सेट आठ एचपी, एक पंखी, एक सेक्शन पाइप बरामद की गई। पूछताछ में चोरों ने बताया कि पंपिंग सेट एवं सेक्शन पाइप बीते 17 अप्रैल की रात में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उत्तर तथा बुढ़नपुर धरवार कला गांव की सीमा से सटे पोखरे के पास से चोरी की गई थी। पूछताछ के बाद तीनों चोरों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें