सैदपुर खंड शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में 6523 नए बच्चों के नामांकन के लक्ष्य के सापेक्ष 3112 बच्चों का नामांकन अब तक करा लिया गया है। वहीं कायाकल्प के 19 बिंदुओं के तहत क्षेत्र के लगभग दो दर्जन स्कूलों को संतृप्त भी करा दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी सैदपुर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कायाकल्प के प्रमुख पांच बिंदुओं में बालक, बालिका और दिव्यांग शौचालयों में क्रमश: 97,96 और 80 फीसदी काम पूरा कराया जा चुका है। जबकि रसोई कक्षों का निर्माण लक्ष्य 95 और टाइल्स लगाने का काम 64 प्रतिशत पूरा है। अधिकारी ने बताया कि खंड शिक्षा क्षेत्र के सैदपर प्रथम, द्वितीय, मलिकपुर, ऊचौरी और पोखरा में रसोई गार्डेन की प्रक्रिया तेजी पर है। वहीं क्षेत्र के मौधा प्रथम, जूनियर, दौलतपुर, बेलहरी प्रथम, चिलौनाकला, अमेहता, अलिमापुर, भद्रसेन प्राथमिक, हसनपुर प्राथमिक, हथौड़ा, शादी-भादी, गोपालपुर, धुंधपुर, पोखरा, हरिहरपुर, अमेंदा प्राथमिक, जौहरगंज प्राथमिक, विक्रमपुर प्राथमिक, ऊचौरी प्राथमिक और अमुवारा प्राथमिक सहित लगभग दो दर्जन परिषदीय स्कूलों को कायाकल्प के 19 बिंदुओं के तहत संतृप्त कर दिया गया है।