फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान को गोली मारने वाले तीन आरोपी धराए, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद । बरेसर थाना क्षेत्र के न्यायीपुर के ग्राम प्रधान भरत उर्फ भागी को गोली मारने के मामले में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने धर-दबोचा। तलाशी लेने पर दो तमंचा और दो कारतूस भी बरामद कर लिया गया। जबकि मुख्य आरोपी समेत दो लोग इस प्रकरण में फरार चल रहे हैं। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों ने बताया कि ग्राम प्रधान मित्र के खेत में जबरदस्ती चकरोड बनवा रहे थे। इसी बात को लेकर बदला लेने के लिए जान से मारने की नियत से गोली मारी गई थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं स्वाट टीम प्रभारी श्याम जी यादव की संयुक्त टीम सुबह करीब तीन बजे अलावलपुर चट्टी पर खड़ा होकर बातचीत कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली की बीते नौ जुलाई को न्यायीपुर के ग्राम प्रधान भरत उर्फ भागी को गोली मारने वालों में तीन आरोपी रसूलपुर पुलिया पर खड़े हैं और कही भागने के फिराक में हैं। सक्रिय हुई पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो तीनों आरोपी भागने लगे। पुलिस ने तीनों को दौड़ाकर धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के गेहूंणी गांव निवासी मृत्युंजय यादव, बरेसर थाना क्षेत्र के न्यायीपुर निवासी रोहित यादव एवं आशु चौबे बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने में कासिमाबाद कोतवाली के राजापुर निवासी अभिषेक यादव एवं बिहार प्रांत के बक्सर जनपद निवासी राजेश यादव भी शामिल थे। जान से मारने की नियत से ग्राम प्रधान को गोली मारकर राजेश यादव की बाइक से भाग निकले थे। ग्राम प्रधान ने मित्र रुधिर यादव के खेत में जबरदस्ती चकरोड बनवाया था। इसी को लेकर रंजिश थी । पुलिस ने बताया कि फरार मुख्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार सभी आरोपियों पर मुहम्मदाबाद, बरेसर, कासिमाबाद थानों में लूट, हत्या, छिनैती के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें