फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीएसटी टीम प्रभारी को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। क्षेत्र के एक मैरेज हॉल में जमानिया विधानसभा के सपा प्रत्याशी के पक्ष में शनिवार को आयोजित सभा की वीडियोग्राफी कर रहे वीएसटी टीम प्रभारी के साथ दुर्व्यवहार करने और कैमरा व मोबाइल छीनकर फोटो डिलिट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को टीम प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने प्रत्याशी के गनर समेत कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि डीएम और एसपी द्वारा वीएसटी टीम गठित की है। विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों द्वारा किये जा रहे नुक्कड़ सभा प्रचार की देखरेख के लिए एवं चुनाव आयोग द्वारा मानक के अनुरूप कराये जाने के लिए वीडियोग्राफी का निर्देश है। जमानिया विधानसभा क्षेत्र में प्रदीप कुमार वैश्य को वीएसटी टीम प्रभारी बनाया गया है। जमानिया विधानसभा के सपा प्रत्याशी जमानिया ओमप्रकाश सिंह के समर्थन में शैलैंद्र कुमार ने दिलदारनगर के बुद्ध बिहार कालोनी के एक मैरिज हाल में सभा आयोजित की थी। वीएसटी टीम प्रभारी वहां पहुंच गए और विडियोग्राफी कराने लगे। सपा के प्रत्याशी गनर राजेश कुमार यादव और कुछ अज्ञात लोगों ने टीम के साथ अभद्रता की। कैमरा और मोबाइल छीनकर वीडियो और फोटो डिलिट कर दिया। उनको जबरदस्ती वाहन में बैठाकर जान से मारने धमकी देते हुए भेज दिया। राजेश कुमार यादव हेड कांस्टेबल है और जौनपुर से जिले से संबद्ध है। वीएसटी टीम प्रभारी की तहरीर पर गनर राजेश कुमार यादव और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गनर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें