जखनिया। सब्जी मंडी के व्यापारी विजय मौर्य पर पांच नवंबर को हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य वांछित आरोपित समेत अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
सोमवार को भाजपा नेता प्रमोद वर्मा एवं व्यापार मंडल प्रांतीय मंत्री अशोक गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा नेता प्रमोद वर्मा ने कहा कि जखनिया बाजार में पिछले कुछ दिनों से सब्जी मंडी के व्यापारियों और ठेला-खुमचा लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले छोटे दुकानदारों के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। सीओ रामकृष्ण तिवारी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। युवा मोर्चा के प्रशांत सिंह, झुन्ना सिंह, जितेंद्र नंदलाल, राजेश, मौर्य, विशाल गुप्ता, बृजेश कनौजिया, संजय कश्यप और विनोद मौर्य सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।