फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चोरों ने सोलर पैनल के पांच प्लेट उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के देवली गांव में प्रधानमंत्री योजना के तहत लगाए गए किसान के सोलर पैनल की पांच प्लेट चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजनारायण ने बताया कि देवली गांव निवासी विनोद कुमार तिवारी ने सोमवार को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री योजना के तहत ने ट्यूबवेल पर सोलर पैनल लगवाया था। आरोप लगाया कि 11 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने सोलर पैनल की पांच प्लेट खोलकर चोरी कर ली। सुबह जानकारी होने पर उन्होंने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें