जमानिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के देवैथा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक युवक को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि देवैथा गांव निवासी शिवनारायण सिंह यादव उर्फ मुन्ना यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 14 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे भूमि विवाद को लेकर गांव के ही चार लोगों ने उन्हें घेर लिया था। विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। इस हमले में पीड़ित के सिर और चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि पीड़ित शिवनारायण सिंह यादव की तहरीर पर आरोपी ओम प्रकाश यादव, जय प्रकाश यादव, भिरगु यादव और पूजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।