फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के अंधेरे में पथराव करते भैंस लादकर भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के आसपुर गांव में शुक्रवार की आधी रात चोरों ने गांव की एक भैंस को पिकअप पर लादकर गायब हो गये। आहट पाकर पशुपालकों ने जब शोर मचाया तो उन पर चोरों ने पथराव किया। शनिवार की सुबह मामले की जानकारी थाने में दी गई।
विज्ञापन

बहरियाबाद-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर आसपुर गांव निवासी रामनरेश यादव परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सो गया था। वहीं परिवार के कुछ सदस्य घर के बाहर ही सोए थे। रात करीब दो बजे जहां पशु बांधे गए थे, वहां कुछ आहट सुनाई दी। जिससे लोग जग गए और पास जाकर देखा तो चार-पांच की संख्या में चोर उनकी भैंस को पिकप पर लाद रहे थे। जिसके बाद परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच पकड़े जाने के डर से चोरों ने पथराव करना शुरू कर दिया और भाग निकलने। चोरों की तरफ से किये गए पथराव से आकाश यादव घायल हो गया। पीड़ित ने शनिवार को थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें