फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 15 लोहे की चादर उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना-बिहारीगंज बाईपास मार्ग स्थित एक कबाड़ एवं वेल्डिंग की दुकान से चोर करीब 900 किलोग्राम वजन की 15 लोहे की चादर उठा ले गए। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाने के राजवाड़ी गांव निवासी जीतू यादव ने तहरीर देकर जानकारी दी कि सिधौना-बिहारीगंज बाईपास स्थित उनकी कबाड़ एवं वेल्डिंग की दुकान है। जीतू ने बताया कि बीते पांच अगस्त की रात करीब 11:30 बजे सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध युवक करीब एक घंटे तक दुकान के आसपास रेकी करते दिखाई पड़ रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि चोर दुकान से भारी लोहे की चादर एक-एक कर ऑटो में लादते दिखाई पड़ रहे हैं। बताया कि वारदात के समय रिमझिम बारिश हो रही थी, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें