गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र में मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामलों में दो आरोपियों की जमानत प्रार्थना पत्र पर 10 अगस्त को सुनवाई होगी। शुक्रवार को उक्त तिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश यादव की अदालत ने नियत की है।
अभियोजन के मुताबिक बिरनो थाना क्षेत्र के बिरबलपुर मठिया गांव निवासी पीड़िता कंचन देवी ने बीते 28 जून को पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता ने तहरीर में बताया था कि पति घर पर सोए हुए थे। इस दौरान आरोपी पहुंचे और गाली देने के साथ उनके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वे अचेत हो गए थे। घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति पर हुए प्राण घातक हमले से परिवार डरा हुआ है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। न्यायालय ने आरोपी राकेश और शेषनाथ की ओर से प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए उक्त तिथि नियत की है।