फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: छत के रास्ते बैंक में घुसे, लॉकर तक पहुंचे; अचानक सायरन बजते ही भागे; गाजीपुर में असफल हुए चोर

Sat, 05 Jul 2025 10:09 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में आधी रात को छत की पटिया काट कर चोर बैंक में घुस गए। लॉकर तक पहुंचते ही सायरन बजाने लगा। इसके बाद चोर मौके से भाग गए। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण बैंक में शुक्रवार की रात चोरी का प्रयास हुआ। चोर छत के सहारे पटिया हटाकर अंदर दाखिल हुए थे। लाकर तक पहुंचे भी गए। इसी दौरान सायरन बजने लगा। गश्त पर निकली पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती तब तक बदमाश भाग खड़े हुए। रात में ही बैंक अधिकारियों को बुलाया गया। बैंक प्रशासन का दावा है कि बैंक से रुपये नहीं गए हैं।

विज्ञापन


शाखा प्रबंधक संदेश कुमार सिंह ने बताया कि करीब रात्रि में करीब डेढ़ बजे सूचना मिली, तत्काल मौके पर पहुंचे। संयोग अच्छा था सब सेफ है। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक मुंह बांध कर छत से उतरते हुए दिख रहा है। पहले ड्रॉ चेक किया, लाकर के पास जाकर टच करते ही शायरन बजने लगा, जिसके बाद चोर भाग निकले। 

इसे भी पढ़ें; जौनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में चेन लुटेरे को लगी गोली, साथी फरार; दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक बंद करते समय करीब साढ़े सात लाख रुपये नकद मौजूद थे। सभी घटनाक्रम कैमरे में कैद हैं। सूचना मिलते ही सीओ सैदपुर अनिल कुमार सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें