फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छत की पटिया हटाकर बैंक में घुसे चोर, सायरन बजते ही भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। औड़िहार-जौनपुर मार्ग स्थित खानपुर बाजार में यूपी ग्रामीण बैंक के भवन की छत काटने के बाद पटिया हटाकर चोर शुक्रवार की रात बैंक में घुस गए। चोर जैसे ही लॉकर रूम के पास पहुंचे, सायरन बजने लगा। इसके बाद वे भाग गए। आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम बैंक बंद होने के बाद अधिकारी-कर्मचारी घर चले गए। रात करीब डेढ़ बजे अचानक बैंक का सायरन बजने लगा। इधर, गश्त पर निकली पुलिस ने सायरन की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों और बैंक प्रबंधक को दी गई। मौके पर सीओ सैदपुर अनिल कुमार, शाखा प्रबंधक संंदेश कुमार पहुंचे। बैंक के अंदर देखा तो छत काटकर पटिया हटा दी गई थी। बैंक के कुछ सामान अस्त-व्यस्त थे। सीसीटीवी कैमरे को देखा गया तो पता चला कि कुछ लोग लॉकर रूम के पास पहुंचे थे, जो सायरन की आवाज सुनकर भाग गए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि पुलिस की सूचना पर वह रात करीब डेढ़ बजे पहुंचे। इधर, सायरन बजने से बैंक की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने गश्त कर रही पुलिस को मौके पर बुला लिया था। उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है। बैंक बंद करते समय साढ़े सात लाख रुपये कैश लॉकर में मौजूद थे। लॉकर में कैश सुरक्षित है। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक मुंह बांधकर छत से उतरता दिखाई पड़ रहा है। घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में में कैद हो चुका है। सैदपुर सीओ अनिल कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बताया जाता है कि इस बैंक में पहले भी दो बार चोरी का प्रयास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें