फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर चोर लाखों का सामान उड़ा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात/खानपुर। दो थाना क्षेत्रों में सोमवार की रात चोर ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ा ले गए। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है। सादात थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने पूर्व शिक्षक एमएलसी स्व. राम आदर्श राय शर्मा के मकान सहित एक अन्य मकान का ताला तोड़कर घर में रखे हजारों रुपए मूल्य के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। एमएलसी के पुत्र दयाशंकर राय अपना घर बंद करके गाजीपुर शहर में रहते हैं। चोर घर का ताला तोड़कर उसमें रखे मूल्यवान सामानों सहित अनाज आदि उठा ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा चोर गांव के रुद्रेशनारायाण राय के घर का ताला तोड़कर टुल्लू लेकर चले गए। थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है। खानपुर थाना क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर गांव में सोमवार की रात शौचालय की दीवार के सहारे चोर छत के रास्ते संतोष पांडेय के घर में घुस गए। प्रवेश करने के बाद चोरों ने सो रहे संतोष के घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। चोर लाखों के गहने सहित, पैंसठ सौ रुपये नगद एवं एक मोबाइल उठा ले गए। सुबह होने पर वह बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने लगे तो पता चला की वह बाहर से बंद है। फोन से पड़ोस के एक युवक को बुलाकर अपना दरवाजा खुलवाया। इसके बाद देखा कि घर में सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। इसे देख वह अवाक रह गए। जब दूसरे कमरे में पहुंचे तो देखा कि बड़े बक्से का लॉक तोड़कर सब सामान बाहर फेंका हुआ था। वहीं घर में पड़े एक बक्से को चोरों ने छत पर रख दिया था। संतोष ने इसकी सूचना तत्काल सिधौना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर चौकी इंचार्ज सिधौना योगेंद्र सिंह पहुंचे और जांच-पड़ताल की। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें