फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ताला तोड़कर लाखों के गहने ले गए चोर

विज्ञापन
गोपालपुर गांव स्थित मकान में टूटी आलमारी व बिखरे पड़े सामान।स्रोत- पीड़ित - फोटो : जिला चिकित्सालय में पैथालॉजी के बाहर रिपोर्ट लेने के लिए लगी भीड़।
विज्ञापन
औड़िहार। खानपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने बंद मकान को खंगाल दिया। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर करीब आठ लाख के आभूषण समेट ले गए। मंगलवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

खानपुर थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली कि पीड़ित चंद्रशेखर यादव तीन भाई हैं। तीनों भाई नौकरी के लिए बाहर रहते हैं। एक बड़ा भाई विपिन यादव जो सूरत रहते हैं, उनकी पत्नी गांव पर रहती थीं।
वह भी कुछ दिनों से मायके गई हुई थीं। चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर सोने का हार, अंगूठी, सिकडी सहित अन्य आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। गांव की ही एक बच्ची खेलते हुए दरवाजे के पास पहुंची और अचानक वह दरवाजे से टकरा गई। दरवाजा खुलने के बाद चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर वाराणसी से पहुंचे चंद्रशेखर यादव ने बताया कि सोमवार को परिवार के साथ वाराणसी गए थे। उसी रात घर पर चोरी हुई है।
चोरों ने दो महिलाओं का गले का हार, अंगूठी, सोने की सिकड़ी सहित आठ लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाल राजीव पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें