फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क पर गड्ढा खोदने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। क्षेत्र करदह-कैथवली गांव के वार्ड नंबर चार में दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते के बीचों-बीच शौचालय का सोख्ता बनवाने के नाम पर 8 फीट गहरा गड्ढा खोदकर 20 दिनों से छोड़े जाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव के शंकर चौहान, छविनाथ चौहान, हरिकेश चौहान, विनोद चौहान, प्रमोद चौहान, मनोज चौहान, शुभम चौहान, सुकली देवी, वासी देवी, प्रमिला देवी, अर्चना देवी, मंजू देवी, पूनम देवी, निरहू चौहान, गोलू चौहान ने कहा कि लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार, उप जिलाधिकारी, थानाध्यक्ष को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन किसी ने भी 20 दिनों बाद सुधी नहीं लिया। इस संबंध में एडीओ आईएसबी भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें