फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विद्यालयों में नहीं लगेगा कूड़े का ढेर, कचरा प्रबंधन सीखेंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अब परिषदीय विद्यालयों में एक ही जगह पर कूड़े का ढेर नहीं होगा। स्कूलों में अब तक इस्तेमाल होने वाले दो कूड़ेदानों की जगह चार अलग-अलग रंगों के कूड़ेदान रखना अनिवार्य कर दिया गया है। ई-कचरे के लिए स्कूलों में अलग संग्रहण केंद्र भी बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। अभियान की तैयारी 30 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद 2 से 31 अक्तूबर तक इसका क्रियान्वयन किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर जिले के सभी विद्यालयों में स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत कचरा प्रबंधन की नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुसार विद्यालयों में चार-बिन कोड व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत कचरे को चार श्रेणियों में अलग-अलग रखा जाएगा। संबंधित बिन की खरीद और विद्यालयों में उनके नियमित इस्तेमाल की जिम्मेदारी अधिकारियों को सुनिश्चित करनी होगी। खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य ई-कचरे को सामान्य कूड़े में मिलाने के बजाए विद्यालय स्तर पर बनाए जाने वाले ई-कचरा संग्रहण केंद्र में रखा जाएगा। अभियान के दौरान विद्यार्थियों और आमजन को प्लास्टिक प्रदूषण कम करने के लिए जागरूक किया जाएगा। दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में विशेष गतिविधियां आयोजित होगी। तैयारी चरण में विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों की हाई रेजोल्यूशन तस्वीरें इको क्लब्स फॉर मिशन लाइफ पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि सभी बीईओ को निर्देश जारी कर विद्यालयों में अभियान को प्रभावी ढंग से लागू कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें