फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: झांसी से आसनसोल तक जाएगी विशेष ट्रेन, औड़िहार और सिटी स्टेशन पर रुकेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी का 04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन से आसनसोल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसका संचालन झांसी जंक्शन से सात अक्तूबर से 29 नवंबर व आसनसोल से आठ अक्तूबर से 30 नवंबर तक किया जाएगा। स्पेशल ट्रेन का ठहराव सिटी रेलवे स्टेशन औड़िहार जंक्शन पर सुनिश्चित किया गया है।
गाड़ी संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं.-आसनसोल विशेष झांसी जंक्शन से सुबह 09.20 बजे प्रस्थान कर औड़िहार रात 09.50 व सिटी रेलवे स्टेशन पर 10.50 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ट्रेन आसनसोल से शाम 05.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन हाजीपुर रात 01.22 बजे, व गाजीपुर सिटी पर भोर में 5.00 तथा औड़िहार जंक्शन पर 5.42 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी।
वहीं पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 09, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें