फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लंपीरोधी टीकाकरण की होगी क्रॉस चेकिंग, नहीं चलेगी मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लंपी टीकाकरण को लेकर पशु पालन विभाग की ओर से सख्त रुख अपनाया गया है। विभाग की ओर से निर्णय लिया गया है कि लंपी टीकाकरण की क्रॉस चेकिंग की जाएगी। अधिकारी डोर-टू-डोर उन पशु पालकों के यहां जाएंगे, जहां टीकाकरण हो गया है। उनसे पूछेंगे कि उनके मवेशियों का टीकाकरण हुआ है या नहीं। इससे टीकाकरण के मनमानी पर रोक लगेगा।जनपद में अब तक 85 हजार मवेशियों के टीकाकरण का कार्य हो चुका है। टीकाकरण का कार्य 15 अगस्त से चल रहा है। टीकाकरण के कार्य में 149 कर्मी लगाए गए हैं। इनमें पशु चिकित्सक, पशुधन प्रसार अधिकारी व वैक्सीनेटर लगाए गए हैं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक लंपी के 200 मामले प्रकाश में आए हैं। शासन से पशु पालन विभाग को 1.97 लाख वैक्सीन मिले हुए हैं। टीकाकरण की प्रक्रिया के दौरान विभाग की ओर से नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत अब विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, उन पशु पालकों घर पहुंचेंगे, जहां टीकाकरण का कार्य हो चुका है। लंपी टीकाकरण के संंबंध में पशु पालकों का फीडबैक लिया जाएगा। उनसे पूछा जाएगा कि उनके मवेशी का टीकाकरण हुआ है या नहीं। इससे लाभ यह होगा कि टीकाकरण के कार्य में जवाबदेही तय होगी। कोई भी कर्मी टीकाकरण के आंकड़ों को केवल कागजों में भरकर अपने कर्तव्यों का इति श्री नहीं कर सकता है। ऐसा करने पर कारगुजारी प्रकाश में आ जाएगी और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में कोई फर्जी टीकाकरण का कार्य नहीं कर सकेगा। पशु पालन विभाग के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके गौतम ने बताया कि जिन पशु पालकों के मवेशियों का टीकाकरण हो चुका है, उनके यहां पहुंचकर क्रॉस चेकिंग का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ से पहुंचे नोडल अधिकारी-जनपद में चल रहे लंपी टीकाकरण के कार्य की मानीटरिंग शासन स्तर से की जा रही है। इसी क्रम में डाॅयरेक्टर स्तर के अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार नोडल अधिकारी के रूप में जनपद में पहुंच चुके हैं। वह लंपी टीकाकरण के कार्यों की निगरानी करेंगे। साथ ही रोज होने वाले टीकाकरण के कार्य की रिपोर्ट भी तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें