फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद की तीन सीटों पर नौ के बीच होगी घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। प्रधान पद की तीन सीटों पर नौ उम्मीदवारों के बीच घमासान होगी। नाम वापसी और प्रतीक चिह्न आवंटन की प्रक्रिया के चलते संबंधित जगहों पर चहल-पहल रही।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार पांच वार्ड के ग्राम पंचायत सदस्य पद के एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। इसके पूर्व जांच में बखारीपुर ग्राम पंचायत के सदस्य पद के दो प्रत्याशियो एवं अदिलाबाद के एक ग्राम पंचायत सदस्य का नामांकन त्रुटिपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिया।
इस प्रकार विकासखंड के रिक्त 290 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हो रहे उपचुनाव में अब 263 सदस्यों का निर्विरोध चुनाव तय है। जबकि 25 वार्डों में एक से अधिक प्रत्याशी होने के कारण मतदान होगा। दो वार्डों में किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया जिससे दो स्थान रिक्त रह गए।
विज्ञापन

जमानिया संवाददाता के अनुसार आरओ दिलीप शुक्ला ने बताया कि देवा बैरनपुर ग्राम प्रधान पद पर पांच लोगों ने नामांकन किया था। इसमें दो ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर कुल 12 लोगों ने अपना नाम वापस लिया है। 259 ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर एक नामांकन हुआ है जिनका निर्विरोध होना तय माना जा रहा है। शेष 27 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होगा। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार चक अहमद कला के प्रधान पद पर सीधा मुकाबला होगा।
मौधा संवाददाता के अनुसार खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि चकिया-नेवादा प्रधान पद पर किसी ने पर्चा वापस नहीं लिया। गोपालपुर ग्राम सभा में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर मुकाबला होगा। पांच गांवों हसनपुर, भटौला, रामपुर, ईटहां और अमेहता आदि गांवों के 14 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होगा।
ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 661 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इसमें 610 का निर्विरोध चुनाव हुआ। बिरनो संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्य के 299 पद खाली थे। इसके सापेक्ष 294 पर्चे दाखिल किए गए थे, उसमें छह पर्चे निरस्त हो गए जबकि चार पर्चे वापस हो गए।
इस प्रकार कुल 284 ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटों पर 284 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार 192 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 202 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। पर्चा वापसी के बाद 185 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चुनाव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें