फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण कराने के लिए रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद रेलवे की ओर से विभिन्न ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों की ओर से आरक्षण कराने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र पर बड़ी संख्या में आरक्षण कराने के लेकर लोग कतार में खड़े दिखाई दिए। चिंता की बात यह रही कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का जरा भी ख्याल नहीं रखा गया जबकि पास में ही आरपीएफ के कर्मी मौजूद थे। ऐसे में वहां खड़े कुछ लोग यह चर्चा करते दिखे कि जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। उधर रोडवेज की ओर से लगातार बसों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। आज शाम को गाजीपुर से मथुरा के लिए चलने वाली बस का संचालन शुरू हो गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुहैल अहमद ने बताया कि आज बीस बसों का संचालन किया गया। शुक्रवार को कानपुर के लिए बस संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें