फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हाईवे पर 8 घंटे तक लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सलारपुर के पास दो ट्रेलरों की आपस में टक्कर होने के कारण शुक्रवार की शाम 6 बजे से रात दो बजे तक आठ घंटे तक 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। ट्रेलरों की आपसी टक्कर में कोई जनक्षति नहीं हुई। लेकिन, वाहनों के पहिये जरूर थम गए। रात में दो बजे जाम समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

एनएच-31 जिला मुख्यालय से होते हुए बिहार के बक्सर से मांझी घाट तक जाता है। एनएच पर दो ट्रेलर शाम छह बजे आपस में टकरा गए। इसके कारण दो लेन के एनएच पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन जाम इस कदर लगा रहा कि पुलिस भी बेबस नजर आई। जाम के कारण जगह-जगह वाहनों पर ब्रेक लग गया। जाम लगने की एक वजह सहालग भी मानी जा रही है।
वर्तमान में सहालग चल रहा है। इसके कारण एनएच पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। जाम में कई बराती वाहन भी फंसे नजर आए। जाम के कारण लोग समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। जो लोग एनएच के माध्यम से बक्सर ट्रेन पकड़ने के लिए निकले थे, उनकी ट्रेन छूट गई।
विज्ञापन

जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी हुई। रात दो बजे किसी तरह जाम समाप्त होने पर खड़े वाहन धीरे-धीरे रेंगने लगे। काफी समय से लोग एनएच के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें