जिले की 13 ग्राम पंचायतों पंचायत भवन का निर्माण कार्य अधूरा है। इससे इन गांवों के प्रधान और सचिव घर से काम करते हैं। ग्रामीण योजनाओं का लाभ लेने के लिए ब्लॉक और तहसील कार्यालय के चक्कर लगाते हैं।
जनपद के 16 ब्लॉकों में कुल 1238 ग्राम पंचायतें हैं। 13 ग्राम पंचायतों को छोड़कर सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन हैं। पंचायत भवन होने से गांवों में विकास कार्य धरातल पर उतारने में सहूलियत मिलती है।
वहीं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पंचायत भवनों के अधूरे होने का मुख्य कारण जमीन विवाद है। कुछ मामले न्यायालय में विचाराधीन है। पंचायत भवन ग्राम पंचायत का मुख्य कार्यालय होता है।
जहां ग्राम पंचायत की बैठकें होती हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की जाती है। ग्रामीणों को विभिन्न कल्याणकारी व विकासपरक योजनाओं की जानकारी दी जाती है।