फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सैदपुर तहसील में वादकारियों के बैठने की नहीं है व्यवस्था

विज्ञापन
सैदपुर तहसील में बैठने की नहीं है व्यवस्था। संवाद
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर तहसील में प्रतिदिन 150 से अधिक वादकारी विभिन्न कार्याें से आते हैं। बावजूद वादकारियों को बैठने के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी में लोगों को पीने के ठंडे पानी की कमी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अधिवक्ता मनीष तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन वादकारी और अन्य तहसील के अपने कार्यों के लिए आने वाले लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। ठंडे पानी के लिए जो व्यवस्था की गई है वह नकाफी है। वहीं अधिवक्ता रामानंद यादव ने बताया कि विभिन्न कार्यों से आने वाले पुरुषों व महिलाओं के लिए बैठने का उचित प्रबंध नहीं किया गया है।
पुरुष कहीं बैठ भी लेते हैं, लेकिन महिलाओं को विशेषतः अपना कार्य खत्म करा कर वापस जाने तक खड़े ही रहना पड़ जाता है। सैदपुर एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कहा ठंडे पानी के लिए एक बड़ा वाटर कूलर लगा है। आवश्यकता पड़ेगी तो और व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें