गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी पुण्य जन्मभूमि सिर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पावन मिट्टी से भरे कलश के साथ वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ शनिवार को नगर मंडल से किया गया।
विज्ञापन
यह अभियान जिले की सभी सात विधानसभाओं तथा भाजपा के 34 मंडलों में रविवार को लंका मैदान स्थित श्री राम जानकी मंदिर से यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि संत गुरु रविदास ने जीवनभर सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया।