फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले में 50 हजार के चार, 25 हजार के 25 इनामी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी सहित जिले में चार बदमाश 50 हजार के इनामी हैं। जबकि 25 हजार के इनामी बदमाशों की संख्या 25 है।
विज्ञापन

पुरस्कार घोषित अपराधियों की संख्या 29 है, जिनकी पुलिस कुंडली तैयार कर रही है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। साथ ही अपराधियों को शरण देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। जबकि इनके बारे में पुलिस को सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
संगठित अपराध को अंजाम देने वालों की अब खैर नहीं। ऐसे चिह्नित अपराधियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस 15 दिन का विशेष अभियान चला रही है।
विज्ञापन

प्रत्येक पुरस्कार घोषित बदमाश की गिरफ्तारी के लिए एक-एक विशेष टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक अपराधी की कुंडली बनाई जा रही है। इसमें उनके सहयोगियों एवं शरणदाताओं का भी खाका तैयार किया जा रहा है, जिससे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। अभियान में स्वाट/सर्विलांस सहित तेज-तर्रार पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

एसपी डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी लगातार की जा रही है। पुरस्कार घोषित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें