फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीआरओ का सीयूजी नंबर बंद, सीडीओ-सीएमओ के नॉट रिचेबल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनता की सुविधा के लिए हर अधिकारी को सीयूजी नंबर उपलब्ध कराया गया है, ताकि कोई व्यक्ति कभी भी फोन कर समस्या बता सके। लेकिन जनपद में अधिकारी सीयूजी नंबर पर कम ही मिलते हैं। इस कारण अब फरियादी अधिकारियों के व्यक्तिगत नंबर पर बात करने की कोशिश करते हैं। सोमवार को फोन करके सच जानने की कोशिश की गई तो एडीएम भू-एवं राजस्व (सीआरओ) का सीयूजी नंबर बंद मिला, जबकि सीडीओ, सीएमओ के नंबर नॉट रिचेबल मिले।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सीयूजी नंबर पर आने वाले हर कॉल को उठाने और जनसमस्याओं के समाधान का निर्देश दिया है, लेकिन, आए दिन अधिकारियों के मोबाइल नंबर नहीं उठने की शिकायतें आती हैं। इसका सच जानने के लिए सोमवार को अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर फोन किया गया। इसमें कुछ को छोड़कर ज्यादातर के या तो फोन नहीं उठे। जिनके फोन रिसीव हुए तो जवाब मिला कि साहब व्यस्त हैं, कुछ जरूरी हो तो बताएं। हालांकि कई अधिकारियों ने फोन उठाया और बातचीत भी की।
डीएम के सीयूजी नंबर पर फोन करने पर उनके स्टेनो ने उठाया। पूछने पर बताया कि साहब कार्यक्रम में हैं। कुछ जरूरी हो तो बताइए। सीआरओ का सीयूजी नंबर 9454417074 हमेशा बंद रहता है। सोमवार को भी पड़ताल के दौरान उनका नंबर बंद मिला। सीडीओ के सीयूजी नंबर पर कॉल करने पर नॉट रिचेबल आया। सीएमओ के नंबर पर कॉल करने पर नॉट रिचेबल आता रहा। एआरटीओ के नंबर पर सुबह 10.58 बजे कॉल किया गया लेकिन नहीं उठा।
विज्ञापन

सीओ सिटी के मोबाइल नंबर पर सुबह 11.36 बजे कॉल करने पर नहीं उठा। सीओ मुहम्मदाबाद के मोबाइल नंबर पर सुबह 11.51 बजे कॉल करने पर नहीं उठा। एसओ महिला थाना का मोबाइल नंबर 12.09 बजे नेटवर्क एरिया से बाहर बताता रहा। एसओ शादियाबाद का नंबर दोपहर 12.10 बजे नेटवर्क एरिया से बाहर बताता रहा। एसओ सादात का नंबर दोपहर 12.20 बजे नेटवर्क एरिया के बाहर बताता रहा। एसओ दिलदारनगर के नंबर पर दोपहर 12.35 बजे फोन किया गया तो जवाब मिला कि सभी चैनल व्यस्त है, कृपया थोड़ी देर बात करें। एसओ रेवतीपुर का नंबर 12.40 बजे नहीं उठा।
-
मैं डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में थी। सभी अफसरों को चेतावनी दी जाएगी कि वे सीयूजी पर आने वाली कॉल खुद रिसीव करें या फिर व्यस्त होने पर कॉल रिसीव करने की कोई व्यवस्था करें। - आर्यका अखौरी, डीएम

000

सभी सीओ और थानाध्यक्ष फोन रिसीव करते हैं। हो सकता है कहीं कोई व्यस्त हो, कुछ स्थानों पर नेटवर्क का इशू रहता है। इससे दिक्कत हुई होगी।- डॉ. ईरज राज, एसपी
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें