फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान से नकदी सहित सामानों की चोरी

विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के पोखरा मोड़ स्थित किराना दुकान में चोरी के बाद लगी भीड़। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के पोखरा मोड़ पर स्थित एक किराना की दुकान को शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर खंगाला। ढाई हजार नकदी सहित करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

क्षेत्र के पोखरा मोड़ निवासी गुड्डू शर्मा की पोखरा मोड़ पर ही किराना की दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार की देर शाम वह दुकान बंद घर चला आया। देर रात किसी समय चोर ताला तोड़कर दुकान में घुस गए और नकदी सहित अन्य सामान उठा ले गए। शनिवार की सुबह पहुंचा तो देखा कि दुकान का तीन ताला टूटा हुआ था। इससे उसके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने सामानों की पड़ताल किया तो पता चला कि ढाई हजार नकदी सहित 12 बोरी अरहर, मटर, मसूर की दाल, छह टीन रिफाइंड, तेल, आठ पेटी बिस्कुट, चार बोरी चावल, मसाला, चायपत्ती, साबुन, पांच बोरी गुड़ सहित अन्य करीब एक लाख का सामान गायब था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें