फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों नगदी और मोबाइल की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरुइन नहर के पास स्थित एक कुरियर कंपनी से रविवार की रात नकाबपोश चोरों ने तीन मोबाइल फोन सहित करीब 6 लाख 66 हजार उड़ा दिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। कैमरा में अंकित समय के अनुसार चोरों ने मात्र पांच मिनट में चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख चोरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि बरुइन नहर के पास ईकाम एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कार्यरत डिलीवरी सेंटर है। रविवार की रात दो चोर ताला खोलकर अंदर घुस गए। ग्राहकों को डिलिवरी के लिए रखा करीब 35 हजार कीमत का तीन मोबाइल और कैश बाक्स में तीन दिन का रखा 6 लाख 66 हजार नगदी लेकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह सुपरवाइजर उज्जवल और अभिषेक वहां पहुंचे। दुकान का कैश मिलाने के लिए कैश बाक्स को बाहर निकाला तो देखा कि पैसा गायब था। चोरी किए जाने की आशंका होने पर वह दुकान के अंदर रखे मोबाइल और अन्य सामान को चेक करने लगे तो पता चला कि करीब 35 हजार कीमत के तीन मोबाइल भी गायब थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डायल-100 पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें चोरी की पूरी वारदात कैद मिली। फुटेज के अनुसार 9.58 बजे दो नकाबपोश चोर दुकान का ताला खोलकर अंदर घुसे और कैश बाक्स से कैश निकालने के साथ ही मोबाइल निकाल रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कुलभूषण ओझा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। संचालकों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि कुरियर के दुकान की चाभी बगल के ही घर में एक हेलमेट के अंदर गोपनीय तरीके से रखी जाती है। ऐसे में चोरों के हाथ दुकान की चाभी कैसे लगी यह रहस्य बना हुआ है। दुकान पर दो सुपरवाइजर और कुल 12 डिलिवरी मैन काम करते हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोरी की यह वारदात मात्र पांच मिनट में हुई है। अभी तक चोरी की तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें