फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमटी का शटर तोड़कर साठ हजार की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अकलपुरा मुहल्ला स्थित मुहम्मदाबाद बस स्टैंड के पास सड़क के किनारे लगी गुमटी का शटर तोड़कर चोर शनिवार की रात करीब साठ हजार के बैग आदि उठा ले गए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि शेखपुरा मुहल्ला निवासी शाकिर हुसैन की गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग पर अकलपुरा मुहल्ला में स्थित मुहम्मदाबाद बस स्टैंड के पास गुमटी में बैग, बेल्ट आदि की दुकान है। रोज की तरह शनिवार की देर शाम भी शाकिर दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात किसी समय चोर गुमटी का शटर तोड़कर अंदर रखे बैगों सहित हजारों का सामान उठा ले गए। सुबह लोगों ने टूटा शटर देखा तो इसकी जानकारी पीड़ित को दी। सूचना मिलते ही पीड़ित मौके पर पहुंचा। वहां लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित शाकिर ने बताया कि चोर 15 ट्राली बैग, 50 स्कूल बैग, 25 हैंडबैग, 35 पाकेट पर्स, 60 बेल्ट, 20 लगेज बैग, 15 एयर बैग के साथ ही 50 पीस ग्राहकों का रिपेयरिंग के लिए रखा बैग उठा ले गए। घटना को लेकर लोगों में चर्चा होती रही। चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल थी कि गली या अंदरूनी हिस्से की कौन कहे, चोर लबे सड़क चोरों की घटना को अंजाम देकर आराम से निकल गए। जबकि कुछ ही दूरी पर जहां रौजा पिकेट पर पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं, वहीं चीता सहित 100 पुलिस भी चक्रमण करती रहती है। चोरों के दिलो-दिमाग में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें