फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पेड़ पर लगे फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
नायकडीह गांव के बागीचे में लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
औड़िहार। खानपुर के नायकडीह गांव स्थित बागीचे के पास से निकलते ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह युवक का शव पेड़ पर लगे फंदे से लटकता मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस के साथ ही युवक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों अपने पुत्र का शव देखकर विलाप करने लगे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि, नायकडीह गांव निवासी अवनीश कुमार सिंह (25) सोमवार की शाम घर से कहीं बाहर निकला था। देर रात वापस नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। वहीं, अगली सुबह बागीचे के पास निकल रहे ग्रामीणों ने अवनीश का शव लटकता देख उसके पिता माता प्रसाद सिंह व पुलिस को सूूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें