फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा थाना क्षेत्र के धरम्मरपुर गांव निवासी युवक ने सोमवार की देर शाम जमानिया पुल से गंगा में छलांग लगा दी। घटना स्थल से युवक की साइकिल, कुर्ता एवं चप्पल बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया गांव निवासी मुहम्मद इब्राहिम (20) शाम करीब आठ बजे गांव के ही युवक आसिफ से अपने पास के पैसा एवं मोबाइल देकर उसे घर पहुंचाने की बात कहकर चला गया। आसिफ ने घर पर सामान ले जाकर युवक की बहन को दे दिया और बताया कि इब्राहिम कहीं गया है। अचानक घर पहुंचे सामान से परिजन आशंकित हो उठे और युवक का पता लगाने लगे।
पता करने पर इलाके के कुछ लोगों ने बताया कि देर शाम युवक को पुल के तरफ साइकिल से जाते देखा गया है। उधर से आ रहे लोगों ने बताया कि बीच पुल के पास लावारिस हालत में साइकिल, चप्पल, कुर्ता पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे धरम्मरपुर के ग्रामीणों ने इसकी पहचान की और आशंका जताई कि युवक संभवत: गंगा में कूद गया है।
विज्ञापन

युवक गंगा में किस कारण से कूदा है। इसका अभी पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुल जमानिया एवं करंडा का बार्डर है। युवक की तलाश में दोनों थानों की पुलिस जुटी हुई है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय ने बताया कि युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें