फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में एलआईसी एजेंट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अकटहिया मुहल्ला स्थित कबाड़ की दुकान के पास मंगलवार की शाम को ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एलआईसी एजेंट की मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जीवन बीमा निगम मुहम्मदाबाद कार्यालय से बीमा अभिकर्ता फेकू सिंह यादव (65) शाम करीब 5.30 बजे बाइक से बहादुरपुर ग्राम पंचायत के सरनाम का पूरा घर जा रहे थे। आदिलाबाद तिराहा से यूसुफपुर रेलवे स्टेशन मार्ग पर अकटहिया मुहल्ले में कबाड़ की दुकान के सामने मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर बैक करते समय बाइक सवार अभिकर्ता चपेट में आ गए और पहिये के नीचे दब गए।
आस-पास के लोग गंभीर रूप से घायल अभिकर्ता को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। वहां किसी डाक्टर के नहीं मिलने पर उन्हें ट्रामा सेंटर कैंपस में स्थित डाक्टर आवास पर ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के बड़े पुत्र योगेंद्र सिंह यादव ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें